Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseDelhiदिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, वाहन चोरी के 7 मामलों...

दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, वाहन चोरी के 7 मामलों का पर्दाफाश; शोएब गिरफ्तार

दैनिक जागो वर्ल्ड!दिल्ली

पूर्वी दिल्ली की कृष्णा नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के सात मामलों का पर्दाफाश करते हुए शुएब को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर तीन चोरी की स्कूटी बरामद की गई हैं।पूर्वी दिल्ली में कृष्णा नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के सात मामलों का पर्दाफाश करते हुए जाफराबाद निवासी शोएब को गिरफ्तार किया है।लिस ने आरोपी की निशानदेही पर तीन चोरी की स्कूटी बरामद की हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के वाहनों को अपने साथी के माध्यम से ठिकाने लगाता था।

पुलिस के अनुसार, स्कूटी चोरी के एक मामले की जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां सामने आने के बाद स्थानीय सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर उसकी पहचान शोएब के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर उसे गिरफ्तार कर लिया।हीं, पूछताछ में आरोपी ने कृष्णा नगर और जगतपुरी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की कई वारदात में शामिल होने की बात बताई।चोरी की स्कूटी बरामपुलिस के मुताबिक, चोरी के वाहनों को वह अपने साथी सलमान खान निवासी वेलकम/सीलमपुर के माध्यम से बेचता या ठिकाने लगाता था। आरोपी की निशानदेही पर तीन चोरी की स्कूटी अलग-अलग स्थानों से बरामद की गईं।पुलिस के अनुसार, चोरी के वाहन ठिकाने लगाने वाला आरोपी का साथी सलमान खान फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी और चोरी के शेष वाहन की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों की ओर से दबिश दी जा रही है। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular