Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseDelhiदिल्ली-NCR में येलो अलर्ट के बीच झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिनभर...

दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट के बीच झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिनभर कैसा रहेगा मौसम?

दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली-NCR

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और 10 अगस्त तक वर्षा जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि, सुबह रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही थी। एनसीआर में 2-3 दिन से लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उधर, मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।गुरुग्राम में 48 घंटे में 120.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश होने से कई मार्गों पर अभी भी जलभराव हुआ है। घने बादलों के बीच आज भी दिनभर वर्षा की संभावना जताई गई है।

नोएडा में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। सुबह से हो रही बारिश के कारण नौकरी पेशा लोगों को काफी दिक्कतों को का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, बृहस्पतिवार को दिल्ली में मध्यम से भारी वर्षा ने उमस से राहत दी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि जलभराव और जाम की स्थिति भी बनी।मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और 10 अगस्त तक वर्षा जारी रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार (6 अगस्त) इस साल अगस्त के सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है, जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है।मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के लिए ”येलो अलर्ट” जारी किया गया है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ के सक्रिय होने से 10 अगस्त तक दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा का दौर जारी रह सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular