Thursday, October 29, 2026
HomeNation WiseHaryanaपंचकूला में तेज रफ्तार वाहन का कहर, बाइक सवार चाचा-भतीजा को मारी...

पंचकूला में तेज रफ्तार वाहन का कहर, बाइक सवार चाचा-भतीजा को मारी टक्कर; दोनों की मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड!पंचकूला

पिंजौर में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पिंजौर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजा की जान ले ली। हादसा एचएमटी और सूरजपुर बीच हुआ, जिसके बाद वाहन चालक फरार हो गया।मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर रतपुर कॉलोनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सूरजपुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।मुकेश और जितेंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और पिंजौर की रतपुर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। जितेंद्र अब्दुल्लापुर कॉलोनी में मिल के पास टेलर की दुकान चलाता था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular