Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsपंचकूला में फर्जी डॉक्टर बनकर घर में घुसे शातिर, कैंसर के इलाज...

पंचकूला में फर्जी डॉक्टर बनकर घर में घुसे शातिर, कैंसर के इलाज के नाम पर बुजुर्ग दंपती से 5 लाख की ठगी

दैनिक जागो वर्ल्ड ! पंचकूला

पंचकूला में फर्जी डॉक्टर बनकर दो शातिरों ने कैंसर के इलाज के बहाने एक बुजुर्ग दंपती से 5 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर और सिरिंज से डराकर पैसे ऐंठे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।कैंसर पीड़ित महिला के इलाज का झांसा देकर फर्जी डॉक्टर बनकर पहुंचे दो शातिरों ने बुजुर्ग दंपति से 5 लाख रुपये ठग लिए। आरोपितों ने इलाज के दौरान महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें मानसिक रूप से भ्रमित किया और बाद में सिरिंज दिखाकर डराते हुए रुपये ऐंठ लिए। सेक्टर-10 निवासी राजेंद्र कुमार की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रेणू गुप्ता के बाएं हाथ में कैंसर है और उनका उपचार चल रहा है। करीब दो महीने पहले वीआईपी रोड निवासी मनोज मेहरा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular