Sunday, May 31, 2026
HomeRajnitiपंचायती राज चुनावो में गायब होनी लगी कांग्रेस,प्रधान मंत्री जी के बीजन...

पंचायती राज चुनावो में गायब होनी लगी कांग्रेस,प्रधान मंत्री जी के बीजन पर जनता लगा रही मोहर, भाजपा को प्रदान कर रही मजबूती

जागो! कुटलेहड़/ब्यूरो रिपोर्ट

पंचायती राज चुनावो में गायब होनी लगी कांग्रेस,प्रधान मंत्री जी के बीजन पर जनता लगा रही मोहर, भाजपा को प्रदान कर रही मजबूती,
कुटलैहड़ के धनेत जिला पार्षद वार्ड में भाजपा के पक्ष में माहौल, जनता दे रही वीना देवी को समर्थन : दविंदर कुमार भुट्टो
बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जिला पार्षद वार्ड धनेत में पंचायती राज चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा समर्थित जिला पार्षद उम्मीदवार वीना देवी के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पंचायत क्यारियां, हरोट और तलाई में आयोजित जनसभाओं के दौरान उन्होंने कहा कि धनेत जिला पार्षद वार्ड की जनता अब पूरी तरह भाजपा के साथ खड़ी दिखाई दे रही है और इस बार चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी समर्थन मिलने जा रहा है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि जनता अब विकास और ईमानदार नेतृत्व चाहती है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा को मजबूत करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास अब जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, जिसके कारण वह केवल दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। इस मौके पर कृष्ण पाल शर्मा,राजेंद्र मलांगड़ प्रत्याशी वीना देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
कांग्रेस पर साधा निशाना बोले, जनता बहकावे में नहीं आने वाली,
पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग बंद कमरों में बैठकर केवल अफवाहें फैलाने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन धनेत जिला पार्षद वार्ड की जनता पूरी तरह जागरूक और समझदार है।
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल बना हुआ है और लोग विकास कार्यों को देखकर भाजपा को समर्थन देने का मन बना चुके हैं। भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंचायती राज चुनावों में धीरे-धीरे गायब होती नजर आ रही है, क्योंकि जनता ने उनके कार्यकाल और वर्तमान राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के हितों की बात करती आई है, जबकि कांग्रेस केवल चुनावों के समय लोगों के बीच दिखाई देती है। भुट्टो ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आज गांव-गांव तक पहुंच रहा है और इसी कारण जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है।
वीना देवी को बताया मजबूत और जनसेवा के लिए समर्पित उम्मीदवार,
नुक्कड़ सभाओं के दौरान भाजपा समर्थित जिला पार्षद उम्मीदवार वीना देवी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि वीना देवी एक सरल, मेहनती और जनसेवा के लिए समर्पित उम्मीदवार हैं,जो क्षेत्र की समस्याओं को अच्छी तरह समझती हैं। उन्होंने कहा कि धनेत जिला पार्षद वार्ड के विकास के लिए एक मजबूत और सक्रिय प्रतिनिधि की आवश्यकता है और वीना देवी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने में सक्षम हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार वीना देवी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भाजपा की सोच केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी का लक्ष्य गांवों का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि सड़कों, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाओं को लेकर भाजपा लगातार कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को मिल रहा है। वीना देवी भी महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगी।
नुक्कड़ सभाओं में उमड़ी भीड़, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह,
पंचायत क्यारियां, हरोट और तलाई में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।सभाओं के दौरान लोगों ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार वीना देवी के पक्ष में समर्थन जताते हुए उन्हें विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व चाहती है और भाजपा इन सभी अपेक्षाओं पर खरी उतर रही है। उन्होंने दावा किया कि पंचायती राज चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार शानदार प्रदर्शन करेंगे।
दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भाजपा ने हमेशा संगठन और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुन रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भाजपा के लिए और अधिक मजबूत साबित होगा। उन्होंने कहा कि धनेत जिला पार्षद वार्ड की जनता किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार या बहकावे में आने वाली नहीं है। जनता विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी और भाजपा समर्थित उम्मीदवार वीना देवी को विजयी बनाकर क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular