Monday, September 7, 2026
HomeNation WisePunjabपंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मामूली सड़क दुर्घटना के बाद हिंसक झड़प,...

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मामूली सड़क दुर्घटना के बाद हिंसक झड़प, पिता-पुत्र समेत 3 गंभीर रूप से घायल

दैनिक जागो वर्ल्ड पंजाब

फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में एक मामूली सड़क दुर्घटना खूनी झड़प में बदल गई, जिसमें तेजधार हथियार से हमले के बाद पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ स्थित रेलवे फाटक के पास एक मामूली सड़क दुर्घटना ने भयानक खूनी झड़प का रूप ले लिया। मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच हुई हल्की सी टक्कर के बाद विवाद इतना गहरा गया कि हमलावर ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया।इस हिंसक वारदात में पिता-पुत्र सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया है।अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि घायलों के शरीर पर तेजधार हथियार के गहरे निशान थे और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत चंडीगढ़ 32 अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना में घायल मोटरसाइकिल चालक युवक ने बताया कि वह सुबह अपनी माता के साथ बाइक पर काम के लिए निकला था। रेलवे फाटक के पास सड़क पर खड़ी एक स्कूटी से उसकी बाइक की हल्की सी टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।युवक का आरोप है कि जब वह आगे बढ़ने लगा, तो दूसरी तरफ से एक व्यक्ति ने पीछे से आकर उसके साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी।धक्का-मुक्की के दौरान वह व्यक्ति नीचे गिर गया और उसकी पगड़ी उतर गई। युवक के अनुसार, इसके बाद उस व्यक्ति ने गुस्सा होकर कृपाण निकाल ली और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। युवक का कहना है कि बचाव की कोशिश में उसकी बाइक की चाबी की चेन लगने से बीच-बचाव कराने आए एक अन्य व्यक्ति को भी गलती से चोट लग गई।स्कूटी सवार पिता-पुत्र की आपबीती दूसरी ओर,मामले में घायल हुए चरणप्रीत सिंह और उनके पिता ने घटना का अलग विवरण दिया। उन्होंने बताया कि वे रेलवे फाटक के पास अपनी स्कूटी पर खड़े थे।इसी दौरान पीछे से आए एक मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।जब उन्होंने बाइक चालक को ध्यान से गाड़ी चलाने को कहा, तो उसने बहस शुरू कर दी और जानबूझकर दोबारा स्कूटी में टक्कर मारी तथा गाली-गलौज करते हुए भागने लगा। पिता-पुत्र के मुताबिक, जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular