दैनिक जागो वर्ल्ड !पालघर

पालघर के निजी अस्पताल में घायल गोविंदा मंडल सदस्य के इलाज और सीटी स्कैन को लेकर विवाद के बाद शिवसेना नेता, विधायक सहित 17 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र के पालघर में एक निजी अस्पताल में घायल गोविंदा मंडल के सदस्य के इलाज को लेकर हुए विवाद के बाद शिवसेना के जिला प्रमुख कुंदन संखे, विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित और शहर प्रमुख राहुल घरात सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
