Monday, November 16, 2026
HomeHImachal Newsपूर्व विधायक चैतन्य ने अग्नि पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा

पूर्व विधायक चैतन्य ने अग्नि पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

दीवाली की रात गगरेट क्षेत्र में आग की घटनाओं ने दो परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया। त्यौहार की खुशियों के बीच हुए इस हादसे से प्रभावित परिवारों का दुख बांटने के लिए मंगलवार को पूर्व विधायक एवं भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा उनके बीच पहुंचे। उन्होंने ऊना रोड स्थित गणेश स्क्रैप गोदाम का दौरा कर संचालक रमनजोत सिंह से मुलाकात की और आग की घटना से जुड़े हालात की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में वे उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास करेंगे। इसके बाद चैतन्य शर्मा नगर पंचायत पार्षद विकास शर्मा के घर पहुंचे और दीवाली की रात उनके यहां हुई आग की घटना के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की और इस घटना पर दुख प्रकट किया।
इस अवसर पर चैतन्य शर्मा ने कहा कि त्यौहार खुशियां बांटने का अवसर होते हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश आगजनी की घटनाओं ने कुछ परिवारों की खुशियों को प्रभावित किया है। ऐसे कठिन समय में प्रभावित परिवारों को केवल सांत्वना ही नहीं बल्कि सहयोग और संबल की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना उनका दायित्व है। प्रभावित परिवारों को इस संकट से उबरने में जो भी संभव होगा, उसमें सहयोग किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular