Tuesday, April 14, 2026
HomeNation WiseUttarakhandप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा निराशाजनक: आनन्द सिंह महरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा निराशाजनक: आनन्द सिंह महरा

देहरादून-गोविन्द रावत

कांग्रेस प्रदेश सचिव आनन्द सिंह महरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरे को निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को इस दौरे से बड़ी घोषणाओं और ठोस विकास योजनाओं की उम्मीद थी, लेकिन प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। महरा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उत्तराखंड की ज्वलंत समस्याओं जैसे बेरोजगारी, महंगाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मौका देने के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular