Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaबंगाणा । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी ऊना हिमाचल प्रदेश में "नशा...

बंगाणा । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी ऊना हिमाचल प्रदेश में “नशा मुक्त हिमाचल” मुहिम के तहत आज को “वॉकथॉन” का आयोजन हुआ।

तलमेहडा खड़ोह रिंकू भारद्वाज

इसमें स्कूल में स्थापित एंटी ड्रग स्काड के इंचार्ज श्री शशि पाल प्रवक्ता इतिहास ने उपस्थित छात्रों और अध्यापकों को नशा विरोधी शपथ दिलाई। उन्होंने ने छात्रों से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहें और समाज में भी लोगों को जागरूक करें। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती मंजू रानी ने कहा कि चिट्टा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है और इसे जड़ से खत्म करना सबकी जिम्मेदारी है। शपथ कार्यक्रम और प्रिंसिपल के संबोधन के बाद “वॉकथॉन” की शुरुआत की। यह पैदल यात्रा स्कूल से जरोला , डोलू से होती हुई करीब तीन किलोमीटर का सफर तय कर बापिस स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान रास्ते भर छात्रों ने नशा विरोधी नारे लगाए जैसे चिट्टा छोड़ोभविष्य जोड़ो, नशा छोड़ोजीवन संवारो, नशा मुक्त समाज_स्वस्थ्य समाज। इस “वॉकथॉन” में सभी छात्र, अध्यापक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular