Sunday, July 12, 2026
HomeHImachal NewsUnaरूपक महोत्सव में संस्कृत कॉलेज डोहगी ने मचाई धूम

रूपक महोत्सव में संस्कृत कॉलेज डोहगी ने मचाई धूम

बंगाणा, जोगिंद्र देव आर्य

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर, बलहर, कांगड़ा में आयोजित दो दिवसीय चतुर्थ उत्तर क्षेत्रीय अखिल भारतीय रूपक महोत्सव में यशस्वी प्राचार्य
प्रो. लाल सिंह पठानिया जी के कुशल नेतृत्व में सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, डोहगी ने सर्वोत्तम सजा एवं सांत्वना यह दो पुरस्कार प्राप्त कर नाट्यकला में क्षेत्र का नाम रोशन किया। नाटक का संयोजन डॉ राजिन्द्र कुमार शर्मा, मार्गदर्शन सुश्री अनीता रानी ने किया। आसन्दिकाकलहम् नाटक का निर्देशन नाट्य निर्देशक डॉ. प्रीतम सिंह के द्वारा किया गया।
महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य सहित संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने संपूर्ण नाटक दल का हार्दिक स्वागत किया एवं भविष्य में भी महाविद्यालय ऊंचाइयों को छूता रहे इस संदर्भ में अपना आशीर्वचन प्रस्तुत किया किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular