Tuesday, September 8, 2026
HomeHImachal Newsमंडी-पठानकोट फोरलेन के काम को जल्द पूरा करे NHAI, सुप्रीम कोर्ट के...

मंडी-पठानकोट फोरलेन के काम को जल्द पूरा करे NHAI, सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद CEC ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

दैनिक जागो वर्ल्ड !

सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद गठित सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) ने कांगड़ा का दौरा किया। कमेटी ने पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना का निरीक्षण कर NHAI को लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय असंतुलन, पारिस्थितिकी तंत्र के क्षरण और भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद गठित सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) ने कांगड़ा जिले का दौरा किया। कमेटी ने पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर एनएचएआइ के अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।सीईसी ने फोरलेन निर्माण के दौरान पूरे हो चुके कार्यों के साथ-साथ उन हिस्सों का भी जायजा लिया, जहां अभी काम अधूरा है या किया जाना बाकी है। कमेटी ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान जोल से कोटला तक फोरलेन के कार्य की स्थिति भी जांची। इसके अलावा परौर क्षेत्र में फोरलेन निर्माण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया।दौरे का अहम हिस्सा बैजनाथ के झिकली भेठ में पौधारोपण क्षेत्र का निरीक्षण रहा। यहां फोरलेन सहित विभिन्न विकास कार्यों के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव और उसके प्रतिपूरक उपायों की स्थिति का जायजा लिया। कमेटी ने पौधारोपण क्षेत्र में किए कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से जानकारी हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular