Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseBiharसीतामढ़ी में NH-227 किनारे युवक का शव, सिर पर चोट और पीठ...

सीतामढ़ी में NH-227 किनारे युवक का शव, सिर पर चोट और पीठ पर रगड़ के निशान से गहराया रहस्य

दैनिक जागो वर्ल्ड !

सीतामढ़ी के सुरसंड नगर पंचायत में NH-227 किनारे 23 वर्षीय युवक संजीत कुमार का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सिर पर चोट और पीठ पर रगड़ के निशान के आधार पर दुर्घटना या अन्य कारणों की जांच कर रही है।सुरसंड नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एनएच 227 किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।बुढ़वा पोखर के किनारे कंकाल बाबा के सटे उत्तर एनएच के पास शव पड़ा देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सुरसंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।23 वर्षीय संजीत के रूप में हुई पहचान

पुलिस ने शव की पहचान थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सुरसंड वार्ड 13 स्थित दास मोहल्ला निवासी लालाबाबू दास के 23 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में की है। शव मिलने की सूचना के बाद स्वजन भी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular