Tuesday, April 14, 2026
HomeRajniti“मैहतपुर बसदेहड़ा: पूर्व पार्षद राजेंद्र कौर के बेटे नवदीप सिंह का असामयिक...

“मैहतपुर बसदेहड़ा: पूर्व पार्षद राजेंद्र कौर के बेटे नवदीप सिंह का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर”

बसदेहड़ा-ब्यूरो रिपोर्टर

प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव व नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की पूर्व पार्षद राजेंद्र कौर के बेटे नवदीप सिंह का असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वीरवार देर रात नवदीप की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु का कारण अचानक हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।
नवदीप के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार दोपहर को विभौर साहिब में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। माहौल बेहद गमगीन था और हर किसी की आंखें नम नजर आईं। नवदीप के निधन पर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित कई राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उनके निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश कपिला, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव बोधराज भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सहोड़, महिला ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा शर्मा, संजीव कंवर, ब्लॉक पूर्व महासचिव शिव सहोड़, वरूण पुरी, रोहित सहोड़, अनिल भारद्वाज, अमन लंबड़, प्रदीप भारद्वाज, मुनीष भारद्वाज ने शोक जताया है

RELATED ARTICLES

Most Popular