Tuesday, April 14, 2026
HomeNation WiseUttarakhandरामनगर में मुख्यमंत्री धामी ने किए हनुमान धाम में दर्शन, धार्मिक पर्यटन...

रामनगर में मुख्यमंत्री धामी ने किए हनुमान धाम में दर्शन, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

रामनगर-ब्यूरोरिपोर्ट

पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सांवल्दे पश्चिम के जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में ऐतिहासिक विकास कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। वहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। इसके साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की धार्मिक पहचान और मजबूत हुई है।
दीप चन्द्र ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है, जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। राज्य सरकार द्वारा केदारखंड और मानसखंड सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे के विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसके चलते हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। साथ ही शीतकालीन यात्रा जारी है, जिसमें अब तक लगभग 1.60 लाख श्रद्धालु विभिन्न धामों के दर्शन कर चुके हैं। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में धार्मिक पर्यटन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, ताकि उत्तराखंड को वैश्विक पहचान मिल सके। उन्होंने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजरंगबली की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular