नूरपुर –भूषण शर्मा

इस अवसर पर संस्थान में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल से पूर्व 245 विद्यार्थियों एवं स्टाफ का हैड काउंट किया गया तथा मॉक ड्रिल के पश्चात भी कुल 245 की उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि सभी सुरक्षित हैं।
मॉक ड्रिल के दौरान सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को आपदा के समय सुरक्षित रहने, त्वरित प्रतिक्रिया देने एवं बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सजग बनाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने के लिए तैयार करना था।
संस्थान प्रशासन ने इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया, ताकि सभी को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाया जा सके।




