Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseRajasthanराजस्थान में शहरी निकाय चुनाव से पहले 77 सीटों पर निर्विरोध हुआ...

राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव से पहले 77 सीटों पर निर्विरोध हुआ फैसला, किसके खाते में कितनी सीटें?

दैनिक जागो वर्ल्ड !राजस्थान

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए हैं। इनमें भाजपा ने 44, निर्दलीयों ने 17 और कांग्रेस ने 16 सीटों पर कब्जा किया है।राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही 77 उम्मीदवारों को निर्विरोध जीत मिली है। 77 निर्विरोध सीटों में से अकेले भाजपा ने 44 सीटों पर कब्जा कर बढ़त बा ली है। वहीं इसके बाद निर्विरोध चुनाव जीतने वालों निर्दलीय दूसरे नंबर पर और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।दरअसल, 77 सीटों पर निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों में बीजेपी के 44, कांग्रेस के 16 और निर्दलीय के 17 प्रत्याशी शामिल हैं। हालांकि, बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीयों के अलावा किसी अन्य क्षेत्रीय या छोटी पार्टी के खाते में निर्विरोध एक भी सीटें नहीं

बता दें कि राजस्थान के इन निकाय चुनावों पर 9 और 11 सितंबर को होने हैं। स्टेट इलेक्शन कमीशन (SEC) के मुताबिक, एक तरफ जहां- पूरे राज्य से ऐसे वॉकओवर की खबरें आई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी जयपुर में यह ट्रेंड उल्टा रहा। जयपुर MC में, 150 वार्ड में से किसी में भी कोई कैंडिडेट बिना विरोध के नहीं चुना गया है।निर्विरोध चुनाव जीतने वाले सीटों में अगर प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो BJP का हिस्सा लगभग 56.4% , कांग्रेस का 20.5% और निर्दलीय का 23.1% है।कहां कहां निर्विरोध हुआ चुनावनिर्विरोध निर्वाचन के मामले में डीग सबसे आगे है। यहां 10 वार्डों में निर्विरोध चुनाव हुआ। चित्तौड़गढ़ में छह, सीकर में पांच तऔर अलवर, झुंझुनूं, जोधपुर और खैरथल-तिजारा में चार-चार वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular