दैनिक जागो वर्ल्ड !बिहार

पुनपुन नदी में जलस्तर बढ़ने से पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते 10 मेमू ट्रेनें रद्द की गईं और कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग बदले गए, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन नदी के पुल पर पानी का स्तर बढ़ने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। इंजीनियरिंग विभाग की सलाह के बाद चार सितंबर की रात से पुल संख्या-21 पर डाउन लाइन से रेल परिचालन अगले आदेश तक निलंबित रखा गया है। इसके कारण रेलवे ने सात सितंबर को 10 मेमू ट्रेनों को रद कर दिया। वहीं, कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

पुनपुन पुल पर परिचालन बाधित होने के कारण मार्ग बदली गई अधिकांश ट्रेनों को पटना से फतुहा, दनियावां, हिलसा, इस्लामपुर और नटेसर होकर चलाने की व्यवस्था की गई है।इससे पटना-गया रेलखंड के प्रभावित हिस्से को बाईपास किया जा सकेगा। साथ ही, इस मार्ग पर पड़ने वाले हिलसा, दनियावां, इस्लामपुर और आसपास के यात्रियों के लिए भी यह महत्वपूर्ण बदलाव इन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
