Tuesday, April 14, 2026
HomeNation WiseUttarakhandराज्य स्तरीय जलागम परिषद उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

राज्य स्तरीय जलागम परिषद उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पौधा भेंट कर स्वागत किया

रामनगर-गोविन्द रावत

कार्बेट नगरी रामनगर विधानसभा में उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिह घामी के रामनगर पहुंचने पर हेलीपैड पर राज्य स्तरीय जलागम परिषद उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने मुख्यमंत्री का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर स्थित श्री बालाजी मंदिर में आरती-पूजा कर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बाद में मुख्यमंत्री श्री हनुमान धाम छोई पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की तथा भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। राज्य स्तरीय जलागम परिषद उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का रामनगर आगमन पर स्वागत करते हुए उनके दीर्घायु एवं प्रदेश की उन्नति की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular