Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsUnaराज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोवर्स का...

राज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोवर्स का शानदार प्रदर्शन

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

8 रोवर्स ने निपुण परीक्षण किया उत्तीर्ण, रोवर सोनू सिंह ने सेवा कार्यों में दिया योगदानऊना, 11 सितंबर 2026: राजकीय महाविद्यालय ऊना के 9 रोवर्स ने 4 से 8 सितंबर 2026 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी), रिवालसर, मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में भाग लिया। इनमें से 8 रोवर्स ने निपुण परीक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया, जबकि रोवर सोनू सिंह ने शिविर में सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान दिया।निपुण परीक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले रोवर्स में निखिल भरमोरिया, वरुण वशिष्ठ, आदित्य सैनी, अक्षय कुमार, गौरव कुमार, हर्षवर्धन, कृष पटियाल और समीर मंसूरी शामिल हैं। रोवर सोनू सिंह ने शिविर के दौरान सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम बैंस ने बताया कि यह उपलब्धि रोवर्स की मेहनत, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सेवा-भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।महाविद्यालय की टीम के दल प्रभारी डॉ. वरुण धीमान रहे, जिन्होंने शिविर के दौरान रोवर्स का मार्गदर्शन एवं समन्वय किया।महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रो. पुनीत प्रेम कंवर ने रोवर्स की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए सभी सफल प्रतिभागियों, रोवर सोनू सिंह, दल प्रभारी डॉ. वरुण धीमान तथा रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम बैंस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर विद्यार्थियों की यह सफलता राजकीय महाविद्यालय ऊना के लिए गौरव का विषय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular