Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsChambaरा. व. मा. वि. रैला में स्टाफ की भारी कमी, SMC ने...

रा. व. मा. वि. रैला में स्टाफ की भारी कमी, SMC ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

चंबा-अमृत पाल सिंह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैला में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ की भारी कमी को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) ने गंभीर चिंता जताई है। इस संबंध में समिति द्वारा उपायुक्त चंबा को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
SMC के अनुसार विद्यालय दुर्गम क्षेत्र में स्थित है तथा लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में यह एकमात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। नजदीकी विद्यालय भी काफी दूरी पर स्थित होने के कारण स्थानीय छात्रों को अन्यत्र जाना कठिन हो रहा है।
वर्तमान में विद्यालय में केवल एक प्रवक्ता (राजनीति विज्ञान) कार्यरत हैं, जो प्रधानाचार्य का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं। इस स्थिति के चलते विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular