Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsChambaमणिमहेश में बर्फबारी के बाद यात्रा फिर शुरू, राधाष्टमी न्हौण के लिए...

मणिमहेश में बर्फबारी के बाद यात्रा फिर शुरू, राधाष्टमी न्हौण के लिए संचुई के शिव चेलों ने भी किया भरमौर से प्रस्थान

दैनिक जागो वर्ल्ड !मणिमहेश

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण श्री मणिमहेश यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया था, जिसे मौसम साफ होने के बाद फिर से शुरू कर दिया गया है।हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। श्री मणिमहेश यात्रा के अंतिम पड़ाव पर मौसम ने कड़े तेवर दिखाए हैं। डल झील यानी शिव कुंड के आसपास भी तीन इंच बर्फबारी हुई है। गौरीकुंड तक बर्फ गिरी है। प्रशासन ने बर्फबारी और बारिश से मार्ग पर बढ़ी फिसलन तथा कड़ाके की ठंड को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर हड़सर से धनछो तथा धनछो से ऊपरी पड़ावों की ओर जाने पर रोक लगा दी थी।

इसके अलावा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैहला के पास भी यात्रियों को रोका गया था। दोपहर बाद मौसम साफ होने के बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है।संचुई के शिव चेलों ने भी श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति देने के बाद भरमौर से मणिमहेश के लिए प्रस्थान कर दिया है। इनका रात्रि ठहराव धनछो में होगा व कल दोपहर एक बजे से पहले ये डल झील पार करने की परंपरा का निर्वहन करेंगे। इसके बाद राधाष्टमी स्नान का दौर शुरू होगा। दोपहर एक बजे के बाद से स्नान का शुभ मुहूर्त है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular