Friday, October 16, 2026
HomeBreaking Newsलखनऊ रेलवे स्टेशन पर एंट्री की सिक्योरिटी टाइट, प्लेटफॉर्म के रास्ते पर...

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर एंट्री की सिक्योरिटी टाइट, प्लेटफॉर्म के रास्ते पर बैरिकेडिंग भी लगाने की तैयारी

देनिक जागो वर्ल्ड ! लखनऊ

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर अब प्लेटफॉर्म 2 से 7 तक जाने वाले यात्रियों को एस्केलेटर के पास सुरक्षा जांच से गुजरना होगा, जिसके लिए डीएफएमडी और लगेज स्कैनर लगाए गए हैं। रेलवे मजिस्ट्रेट न्यायालय के बगल से एस्केलेटर के जरिए दो से सात नंबर प्लेटफार्म तक जाने वाले यात्रियों को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। रेलवे सुरक्षा बल ने प्रवेश करने वाले यात्रियों और उनके सामान की जांच के लिए यहां आवश्यक उपकरण लगा दिए हैं। रेलवे जल्द ही यार्ड और अन्य खुले हुए हिस्सों पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करेगा।दरअसल, आए दिन लखनऊ स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलती रहती है। करीब 101 साल पुराने इस रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का रिव्यू पिछले दिनों जोनल मुख्यालय के अधिकारियों ने किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular