दैनिक जागो वर्ल्ड कानपुर

कानपुर के ग्वालटोली में नगर निगम के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने 12 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालटोली में नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने चाकलेट का लालच 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। किसी तरह भागी बच्ची ने स्वजन को आपबीती बताई तो पीड़ित परिवार ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।गलटोली में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान नगर निगम का आउटसोर्सिंग कर्मचारी शिवम जो घर-घर जाकर कूड़ा लेने का बिल बनाता है। वह बच्ची को चाकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया। इस दौरान आरोपित ने बेटी के साथ अश्लीलता करने का प्रयास किया। किसी तरह शिवम के चंगुल से बचकर घर पहुंची बच्ची ने मां को आपबीती बताई तो पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत ग्वालटोली पुलिस से की।

रबिविवार शाम को पीड़ित परिवार इलाकाई लोगों को साथ थाने पहुंचा। आक्रोशित स्वजन आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित परिजन को शांत कराया। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है
