Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiलोक निर्माण में अधूरे सड़क कार्य और नए ठेकेदारों को देने की...

लोक निर्माण में अधूरे सड़क कार्य और नए ठेकेदारों को देने की योजना

शिमला-टीना ठाकुर

सदस्य कमलेश ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग से संबंधित प्रश्न उठाते हुए कहा कि बड़हल से दौंटा सड़क और बनखंडी से बासा सड़क का केवल 15 प्रतिशत काम पूरा हुआ है, जबकि खबली दोसड़का सड़क का 70 प्रतिशत काम हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की बात से सहमत हैं, लेकिन कभी-कभी कंपनी शाहपुर चली जाती है और अधूरा कार्य छोड़ देती है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि यह सभी सड़कें देहरा विधानसभा क्षेत्र में आती हैं। पांच सड़कों के संबंध में सवाल उठाए गए थे। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र में भी शाहपुर और अन्य सड़कों के कार्यों पर प्रश्न आया था। इनमें कुछ कार्यों के लिए पैसा जमा हो गया है और कुछ का इंतजार है। मंत्री ने बताया कि दो साल की अवधि में काम करने की एक्टेशन दी गई है और 2028 तक इन सड़कों को पूरा करने का लक्ष्य है। उनका प्रयास है कि यह कार्य जल्द पूरा हो। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के मामलों पर भी भविष्य में और अधिक ध्यान दिया जाएगा। यदि कोई कंपनी अधूरा कार्य छोड़कर चली जाती है तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा। समय पर कार्य न होने पर कार्यवाही की जाएगी और अन्य ठेकेदारों को काम दिया जाएगा।
सदस्य संजय रत्न ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की पांच सड़कों में केवल दो सड़कों का कार्य अधूरा रह गया है। उनके पास 26 सड़कें के टेंडर हैं, इसलिए अन्य ठेकेदारों को काम देने की आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अधूरा कार्य छोड़ने से लोगों को धूल के कारण स्वास्थ्य समस्याएँ हो रही हैं, जिनमें टीवी, कैंसर जैसी बीमारियाँ शामिल हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक-दो टेंडर दिए जाएँ और पूरा कार्य होने के बाद ही नया कार्य ठेकेदारों को दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ज्वालामुखी में जहां कार्य शुरू नहीं हुए हैं, नियम अनुसार काम कैंसिल किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular