Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsवाराणसी में मदरसा जामिया इस्लामिया, मदनपुरा के प्रबंधक बेलाल अहमद के खिलाफ...

वाराणसी में मदरसा जामिया इस्लामिया, मदनपुरा के प्रबंधक बेलाल अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दैनिक जागो वर्ल्ड ! हिमाचल

 मदरसा जामिया इस्लामिया, मदनपुरा के प्रबंधक बेलाल अहमद के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के आरोप में दशाश्वमेध थाने में FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तहरीर पर की गई है। आरोप है कि प्रबंधक ने नियमों का उल्लंघन करते हुए लिपिक अब्दुल कलीम सिद्दीकी को 02.02.2011 को कार्यमुक्त कर सहायक अध्यापक फौकानिया के पद पर पदोन्नति दी।इसके साथ ही उन्हें पुरानी पेंशन योजना (OPS) से आच्छादित कर जीपीएफ कटौती कराई गई, जिससे शासकीय धन का अपव्यय हुआ। यह मामला घोर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। यह मामला हाईकोर्ट इलाहाबाद में दाखिल होने के बाद शासन के संज्ञान में आया। विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण, लखनऊ के पत्र के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular