दैनिक जागो वर्ल्ड !ऊना ब्युरो रिपोर्ट

बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा आज कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान विधायक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।विधायक विवेक शर्मा के निजी प्रेस सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज यानि शनिवार को विधायक विवेक शर्मा का दिनभर का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विधायक विवेक शर्मा सुबह 10 बजे राजकीय उच्च विद्यालय बुढ़ार में नेहरू युवा मंडल की ओर से आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का विधायक विवेक शर्मा शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश देंगे। उनका मानना है कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें चिट्टे जैसे नशे से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बाद सुबह 11 बजे विधायक विवेक शर्मा कांग्रेस कार्यालय जोगी पंगा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को जन जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी। वही विधायक विवेक शर्मा दोपहर एक बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्ह में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक मुख्यतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं, शाम तीन बजे विधायक विवेक शर्मा ननावी चौक से नरहूं में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम आगे बढ़ेगा। निजी प्रेस सचिव ने कहा कि विधायक विवेक शर्मा का प्रयास है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ युवाओं, विद्यार्थियों और आम जनता से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जाए।

