दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

वरिष्ठ समाजसेवी बोले, विधायक हेल्प लाइन और विधायक संवाद रजिस्टर जनता के लिए बनेंगे वरदान, शिव राम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रामेल कुमार ने की विधायक के प्रयासों की सराहना
बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक विवेक शर्मा के अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए किए गए प्रयासों की समाज के विभिन्न वर्गों में सराहना हो रही है। शिव राम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी रूमेल कुमार ने विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करवाने की दिशा में लगातार काम किया है। वरिष्ठ समाजसेवी रूमेल कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधि की असली पहचान तभी होती है, जब वह आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुने और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करे। विधायक विवेक शर्मा ने इस दिशा में सराहनीय पहल की है। क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए विधायक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक हेल्पलाइन संवाद रजिस्टर से जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा,
प्रतिष्ठित समाजसेवी रूमेल कुमार ने कहा कि विधायक विवेक शर्मा द्वारा शुरू की गई विधायक हेल्पलाइन और पंचायतों में उपलब्ध करवाए गए विधायक संवाद रजिस्टर भविष्य में जनता के लिए वरदान साबित होंगे। विधायक हेल्पलाइन के माध्यम से कुटलैहड़ क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं सीधे विधायक कार्यालय तक पहुंचा सकेंगे। जोगी पंगा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठने वाले कर्मचारी लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों तक पहुंचाएंगे, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि विधायक संवाद रजिस्टर के माध्यम से भी प्रत्येक पंचायत के लोगों को अपनी समस्याएं दर्ज करवाने का अवसर मिला है। पंचायत सचिवों के माध्यम से जनता की आवाज विधायक विवेक शर्मा तक पहुंचेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-बड़ी समस्याओं को व्यवस्थित तरीके से प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष उठाने में मदद मिलेगी। रूमेल कुमार ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से आम आदमी और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के उन लोगों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अपनी शिकायत लेकर बार-बार कार्यालयों में जाना पड़ता है।
बीबीएमबी एरियर पर मिली जीत का श्रेय सीएम ठाकुर सुखबिंदर सुक्खू को,
बीबीएमबी एरियर पर हाईकोर्ट के फैसले का श्रेय मुख्यमंत्री सुक्खू को
बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश के हित में आए माननीय उच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए रूमेल कुमार ने कहा कि इस जीत का सेहरा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सिर पर जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों की लड़ाई लंबे समय से चली आ रही थी। करीब चार वर्षों के संघर्ष और प्रयासों के बाद प्रदेश को इस मामले में बड़ी कानूनी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता संभालने के बाद बीबीएमबी एरियर के मुद्दे को गंभीरता से उठाया और प्रदेश के अधिकारों की पैरवी के लिए लगातार प्रयास किए। यह फैसला हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
जनहित के मुद्दों पर लगातार प्रयास जरूरी,विधायक कर रहे सराहनीय कार्य,
वरिष्ठ समाजसेवी रूमेल कुमार ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान जनता की प्राथमिकता है। विधायक विवेक शर्मा द्वारा जनता से सीधा संपर्क बनाए रखना और शिकायतों के समाधान के लिए नई व्यवस्थाएं शुरू करना सकारात्मक कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधायक हेल्पलाइन और विधायक संवाद रजिस्टर के माध्यम से आने वाले समय में लोगों की समस्याओं का और तेजी से समाधान होगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा की भावना से किए गए प्रयास ही किसी जनप्रतिनिधि को जनता के दिलों में स्थान दिलाते हैं।
