दैनिक जागो वर्ल्ड !शिमला

मटौर-शिमला फोरलेन पर रियुंद पुल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। यह पुल समय की बचत करेगा, जाम से राहत देगा।मटौर-शिमला फोरलेन में बन रहे रियुंद पुल का उद्घाटन कुछ ही दिन में होने वाला है। इसके आरंभ होने से धार्मिक नगरी कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा और इसका असर हजारों लोगों के जीवन पर पड़ेगा। कांगड़ा से समेला-दौलतपुर के बीच का मार्ग दशकों से उपयोग में था, अब इतिहास बनने जा रहा है और एनएच के स्थान पर संपर्क मार्ग में तबदील होगा। इससे तीखे मोड़ों और तंग रास्तों से राहत मिलेगी।

मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत रियुंद पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि पुल को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण जारी है। आगामी दिनों में इस पर यातायात आरंभ होने की संभावना है, जिससे बड़ी गाड़ियां कांगड़ा तक पहुंच सकेंगी।
