दैनिक जागो वर्ल्ड !वाराणसी

वाराणसी के शिवपुर स्थित जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एक सप्ताह से जलजमाव के कारण बंद है, जिससे कामकाज ठप है और कर्मचारी परेशान हैं। परिसर में सांपों के घूमने और दुर्गंध से स्वास्थ्य जोखिम बढ़ गया है, जबकि जल निकासी की व्यवस्था न होने से समस्या गंभीर बनी हुई है।

शिवपुर के सीएचसी परिसर में स्थित जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की स्थिति पिछले एक सप्ताह से अत्यंत खराब है। परिसर में जल जमाव के कारण अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं, जिससे कार्यालय के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
