Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshबदायूं में 200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी दो सगे भाई...

बदायूं में 200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, 50-50 हजार का इनाम था घोषित

दैनिक जागो वर्ल्ड !बदायूं

बदायूं में 200 करोड़ रुपये से अधिक की अमर ज्योति चिटफंड ठगी के फरार मुख्य आरोपी शशिकांत और सूर्यकांत मौर्य को एसटीएफ व कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के जरिए जिले में 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के आरोपित और लंबे समय से फरार चल रहे कंपनी संचालक शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य को एसटीएफ नोएडा यूनिट व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां निवासी शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य और उनके भाई श्रीकांत मौर्य ने बदायूं में अमर ज्योति चिटफंड कंपनी संचालित की थी। कंपनी में 200 से अधिक एजेंट लगाए गए थे। इनके माध्यम से जिले के हजारों लोगों और सैकड़ों अधिवक्ताओं से निवेश कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular