Friday, April 17, 2026
HomeHImachal NewsKangraशोक समाचार: ज्वाली के वरिष्ठ समाचार पत्र वितरक रविन्द्र धीमान का निधन,...

शोक समाचार: ज्वाली के वरिष्ठ समाचार पत्र वितरक रविन्द्र धीमान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर!

ज्वाली – राजेश कतनौरिया

​उपमंडल के कैहरियां निवासी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री रविन्द्र धीमान जी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
​रविन्द्र धीमान जी समाज के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते थे। पिछले कई वर्षों से वे प्रतिदिन सुबह-सवेरे लोगों के घरों तक समाचार पत्र पहुँचाने का कार्य निष्ठापूर्वक कर रहे थे। उनका मानना था कि समाचार पत्र ही लोगों को जागरूक करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उनकी इस सेवा भावना के कारण वे हर घर में एक परिचित चेहरा बन चुके थे।
​उनके पुत्र रवि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। आज उनका अंतिम संस्कार पैतृक श्मशान घाट पर कर दिया गया, जहाँ भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।
​हिमाचल मीडिया परिवार ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular