Saturday, May 23, 2026
HomeHImachal Newsसमाज निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम, इनका सम्मान जरूरी:बंदना शर्मा

समाज निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम, इनका सम्मान जरूरी:बंदना शर्मा

संजीव डोगरा -दौलतपुर चौक(ऊना)

सामाजिक एवं युवा संगठन” यूथ डेवलपमेंट क्लब” द्वारा भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के निर्देशन में “वृद्धावस्था देखभाल जागरूकता कार्यक्रम” के अधीन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है I
इसी श्रृंखला में राजकीय माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर में आयोजित संगोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए शिक्षाविद बंदना शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। वरिष्ठजनों का सम्मान करना, उनकी बातों को हृदय में धारण करना हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य है। वरिष्ठजनों के पास जीवन का दीर्घ अनुभव होता है। उनका यह दीर्घ अनुभव किताबी पढ़ाई से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण व उपयोगी होता है, हमें उनके अनुभवों को ग्रहण करना चाहिए। समाज निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम, इनका सम्मान जरूरी है I
उन्होंने कहा कि हमारे अभिभावक सदैव हमारे हित की बात करते हैं, जीवन में सभी चीजें बार-बार मिल सकती हैं, किंतु हमारे अभिभावक हमें एक बार ही मिलते हैं। उनका सम्मान करना और उनकी बातों को ग्रहण करना हमारा प्रथम दायित्व है। उन्होंने वरिष्ठजनों से कहा कि आपका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद समाज के ऊपर, हम सभी के ऊपर सदैव बना रहे। आप अपने अनुभवों से समाज व नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करें।
शिक्षाविद चन्द्र ज्योति ने कहा कि हमारे अभिभावक सदैव हमारे हित की बात करते हैं, जीवन में सभी चीजें बार-बार मिल सकती हैं लेकिन हमारे अभिभावक हमें एक बार ही मिलते हैं, उनका सम्मान करना, उनकी बातों को ग्रहण करना, हमारा प्रथम दायित्व है।
अध्यापिका विद्या देवी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के आधार स्तंभ हैं।
क्लब निर्देशिका मीनाक्षी ने इस अभियान बारे जानकारी देते हुए बताया कि वृद्धावस्था देखभाल जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगोष्ठियों का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के स्वास्थ्य, मानसिक भलाई, और सुरक्षित वातावरण के प्रति समाज को संवेदनशील बनाना है।
फोटो
राजकीय माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर में आयोजित “वृद्धावस्था देखभाल जागरूकता कार्यक्रम” में उपस्थित युवा वर्ग

RELATED ARTICLES

Most Popular