सिरमौर-जीडी शर्मा

इंट्रो, सिरमौर जिला बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की आज नाहन में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लंबित एरियर जोकि 13फीसदी है उसकी अदायगी अभी तक नहीं की गई है और साथ ही मेडीकल बिलों की अदायगी का भी विषय अहम रहे।
एसोसिएशन के महा सचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि बिजली बोर्ड पेंशनर मेडिकल बिलों की अदायगी न होने से परेशान है। बुढ़ापे में कई बीमारियों के लगने की संभावना रहती है और और ऐसे में उनके मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से वो लोग परेशान हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अभी आदेश जारी किए हैं कि क्रिटिकल बीमारी वाले पेंशनरों को मासिक आधार पर मेडिकल बिलों की अदायगी हो, लेकिन अभी ये आदेश उन तक नहीं पहुंचे है यदि ऐसा है तो यह स्वागत योग्य है। इसके इलावा उनके 13 प्रतिशत की दर से एरियर लंबित पड़े हैं उनका भी जल्द अदायगी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि असोसिएशन की मांग है कि बिजली बोर्ड के कर्मियों को भी ओ पी एस में लाया जाए ताकि वो भी पेंशन के हकदार हो सके।


