Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiसहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक में सरकार की नीतियों पर चर्चा

सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक में सरकार की नीतियों पर चर्चा

ऊना-शिवानी ठाकुर

ऊना में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सहकारिता प्रकोष्ठ जिला ऊना की एक महत्वपूर्ण परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक तरसेम लाल ने की, जिसमें जिले के सभी पांच ब्लॉकों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से प्रदेश सहकारिता संयोजक सर्वजीत सिंह ठाकुर ने भी बैठक में शिरकत की।

बैठक के दौरान सहकारिता के माध्यम से सरकार की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

इसके साथ ही, बैठक में वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना भी की गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सहकारिता के खिलाफ और जनविरोधी नीतियां अपना रही है, जिसका प्रभाव आम लोगों पर पड़ रहा है।

बैठक का समापन संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय में सहकारिता गतिविधियों को और तेज करने के संकल्प के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular