कुल्लू-प्रिया शर्मा

बंजार उपमंडल के सोजा के पास जालोड़ा मोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए यात्रियों की पहचान कर ली गई है। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, घायलों में देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटक शामिल हैं। घायलों की सूची में अभिन्नव मोदी (हरियाणा), करण (दिल्ली), कियान (दिल्ली), मोहित कौशल (दिल्ली), गिन्नी (दिल्ली), आदित्य नारायण (ओडिशा), चालक लियाकत हुसैन (जम्मू-कश्मीर), आंचल (राजस्थान), मधुप शर्मा (राजस्थान), आयुषी शर्मा (महाराष्ट्र), रोहित मेहरा (राजस्थान), फिजा (राजस्थान), आर्य जैन (पंजाब), निकिता (दिल्ली), हरदीप सिंह (उत्तर प्रदेश), दीनू सैफी (उत्तर प्रदेश), अनुराग (राजस्थान) सहित अन्य शामिल हैं। इसके अलावा शशि और अर्नव नामक दो घायलों के पते की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार में प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यकतानुसार अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन के अनुसार हादसे के कारणों की जांच जारी है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।



