दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के लाहुल घाटी में ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान भारी बर्फबारी की चपेट में आने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।हिमाचल प्रदेश में लाहुल घाटी के पवित्र पर्वत ड्रिलबुरी की परिक्रमा के दौरान बर्फबारी की चपेट में आकर दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस धार्मिक यात्रा के दौरान बर्फ पर फिसलने, हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया की चपेट में आने से कई बौद्ध श्रद्धालु घायल भी हुए हैं। घायलों में कुछ बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

यात्रा के दौरान 74 वर्षीय दावा डोवा निवासी दार्जलिंग और 61 वर्षीय यांग्जिन निवासी केलंग लाहुल स्पीति की मौत हुई है।
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलंग लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में ऊंचाई से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं और चोटिल होकर घायल हुए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।
