Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseHaryanaहरियाणा के अंबाला में SHO की थाने में मौत, सीने में लगी...

हरियाणा के अंबाला में SHO की थाने में मौत, सीने में लगी गोली; लाश के पास मिली सर्विस रिवॉल्वर

दैनिक जागो वर्ल्ड!हरियाणा

 हरियाणा के अंबाला के नग्गल थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। सर्विस रिवाल्वर से गोली लगी है। शनिवार दोपहर करीब 03:15 की घटना बताई जा रही है।सब इंस्पेक्टर कर्मबीर ड्यूटी पर ही तैनात था। करीब एक साल पहले नग्गल थाने की कमान दी गई थी। आत्महत्या या हादसा जांच में पुलिस जुट गई है।गोली छाती में लगी थी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। कुरुक्षेत्र के रामगढ़ रोड गांव का रहने वाला था। सब इंस्पेक्टर कर्मबीर का शव 3 बजकर 55 मिनट पर जिला अस्पताल में लाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular