Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiहिमाचल प्रदेश के गांव-गरीब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन चुके हैं राज्य के...

हिमाचल प्रदेश के गांव-गरीब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन चुके हैं राज्य के सुखबिंदर सिंह सुक्खू, विवेक शर्मा

बंगाणा-जोगिंदर देव आर्य

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू आज गांव और गरीब वर्ग के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट में प्रदेश की आम जनता, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों और जरूरतमंद वर्गों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष के बजट का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा गांव और गरीब जनता के कल्याण के लिए समर्पित किया है, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास की नई दिशा तय की है, जिसमें ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा और मध्यम वर्गीय परिवारों की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बुजुर्गों के सम्मान और उनकी आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुढ़ापा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इससे हजारों बुजुर्गों को राहत मिली है और वे अब पहले की तुलना में अधिक आत्मनिर्भर बन सके हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बुजुर्ग समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, उनकी सेवा तथा सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे मुख्यमंत्री सुक्खू ने बखूबी निभाया है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा लिए गए निर्णयों का सीधा लाभ गांवों में रहने वाले लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और पेयजल योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे लोगों का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवारों को भी इस बजट में बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होता है, ऐसे में सरकार द्वारा उठाए गए कदम उनके लिए राहत भरे साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सेवाओं में दी गई सुविधाओं से मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने यह साबित किया है कि उनकी सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर कार्य करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी लगा तार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना से वंचित न रहना पड़े।विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल वर्तमान में राहत देना ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की नीतियों और योजनाओं से प्रदेश की जनता का सरकार पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी तथा हर वर्ग को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक ऐसे हिमाचल का निर्माण करना है, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हों। विधायक विवेक शर्मा ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और प्रदेश के विकास में अपना सहयोग दें। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और गांव-गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों का जीवन स्तर निरंतर बेहतर होता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular