Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsKangraनगरोटा सूरियां में मकान में भीषण आग, सामान और नगदी जलकर राख

नगरोटा सूरियां में मकान में भीषण आग, सामान और नगदी जलकर राख

ज्वाली – राजेश कतनौरिया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में एक मकान को आग लगने से अंदर रखा सारा सामान व नगदी जलकर राख हो गयी। इससे पीड़ित का करीब तीन लाख का नुकसान हो गया है। साजन पुत्र बुद्धि सिंह अपने परिवार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अनिल कपूर के मकान में किराए पर रहते हैं। साजन पहलवान है व मकानों की पेंटिंग का काम भी करता है और वीरबार सुबह वह यहां से 20 किमी दूर ख़ैरियां गांव में पेंटिंग के लिए गया हुआ था, वहीं उसकी पत्नी मकान को ताला लगाकर बच्चों के साथ तीन बोटु पीर बाबा मंदिर में भंडारा खाने गयी हुई थी। मकान मालिक अनिल कपूर ने जब मकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो उसने इसकी सूचना साजन को फोन पर दी। लेकिन उनके आने में देरी देखते हुए मकान का ताला तोड़ कर अंदर देखा तो आग भड़क चुकी थी और अंदर रखा फ्रिज, एलईडी टीवी, मिक्सर जूसर, दो बीएड गद्दे व अन्य सामान के साथ 75 हज़ार रुपये नगदी जलकर राख हो चुकी थी। आग की सूचना मिलते ही कानूनगो बलविंदर कुमार पटवारी राम सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। नगरोटा सूरियां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जिला नूरपुर के एएसपी धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular