Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल प्रदेश के रेल यात्रियों को झटका, रेलवे ने अक्टूबर तक रद...

हिमाचल प्रदेश के रेल यात्रियों को झटका, रेलवे ने अक्टूबर तक रद की दौलतपुर चौक-अंबाला पैसेंजर ट्रेन

दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

रेलवे ने दौलतपुर चौक-अंबाला कैंट पैसेंजर ट्रेन को अक्टूबर तक रद्द कर दिया है, जिससे हिमाचल के यात्रियों को चंडीगढ़ जाने में परेशानी हो रही है।हिमाचल प्रदेश के रेल यात्रियों को झटका लगा है। रेलवे ने अहम ट्रेन सेवा को रद कर दिया है। दौलतपुर चौक और अंबाला कैंट के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के रद रहने की अवधि अब अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन मई से बंद है, जिसके अब बहाली की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रेल सेवा बंद होने से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे के अनुसार, चंडीगढ़ स्टेशन पर चल रहे आधारभूत कार्यों के कारण सितंबर-अक्टूबर में कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।चंडीगढ़ पहुंचने का था बेहतर साधनदौलतपुर चौक से अंबाला जाने वाली ट्रेन यात्रियों के लिए चंडीगढ़ पहुंचने का सुविधाजनक साधन थी। इसका ऊना पहुंचने का निर्धारित समय करीब 7:17 बजे है। अब यात्रियों के पास रहे सीमित विकल्प इसके बंद होने से यात्रियों के पास सुबह करीब पांच बजे ऊना से चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी के बाद लंबा इंतजार करने के अलावा सीमित विकल्प रह जाते हैं। दैनिक यात्रियों ने रेलवे से अनुरोध किया है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर ट्रेन सेवा को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular