दैनिक जागो वर्ल्ड !मंडी

मंडी के चांबी गांव में मालिकाना भूमि से घास काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सदर तहसील के चांबी गांव में मालिकाना भूमि से घास काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोपित ने पीड़ित को सिर कलम करने और बंदूक से उड़ाने की धमकी दे डाली।पीड़ित केहर सिंह पुत्र चेत सिंह निवासी चांबी की शिकायत के अनुसार 12 सितंबर को गांव का ही दिनेश कुमार उसकी भूमि से जबरन घास काट रहा था।विरोध करने पर आरोपित ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

