Home HImachal News Una उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

0
उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

अम्ब स्पर्श शर्मा

हरोली (ऊना), 15 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाथड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें आध्यात्मिक ऊर्जा, संयम और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर और सुलभ सुविधाएं प्राप्त हों, पारंपरिक पूजा-पद्धति की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे तथा मंदिरों का विकास आधुनिक, डिजिटल एवं सुव्यवस्थित स्वरूप में किया जाए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here