Home HImachal News Una स्कॉलर्स यूनिफ़ाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स में लहराया परचम

स्कॉलर्स यूनिफ़ाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स में लहराया परचम

0
स्कॉलर्स यूनिफ़ाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स में लहराया परचम

95.01 तक पहुँचा परसेंटाइल, सम्मान समारोह में शिक्षकों ने प्रस्तुत की हिमाचली नाटी

ऊना / ब्यूरो रिपोर्ट

जेईई मेन्स जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस वर्ष स्कॉलर्स यूनिफ़ाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा प्रिशा ने 95.01 परसेंटाइल प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त सात्विक (93.13), सुकृति (91.68) तथा निहाल (90.25) ने और सार्थक ने 85 परसेंटाइल हासिल कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया। समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने हिमाचली लोकनृत्य ‘नाटी’ की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी बिखेरा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि संस्था की समर्पित शिक्षा-नीति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप-प्रधानाचार्या अदिति शर्मा ने भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक वातावरण मिलकर असंभव को संभव बना देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों सहित स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं समस्त स्कूल परिवार ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here