दैनिक जागो वर्ल्ड !

रेडक्रॉस के राज्य संरक्षक और भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता हैं सुरेंद्र ठाकुरबंगाणा जोगिंद्र देव आर्य। रक्तदान को महादान कहा जाता है और इसी भावना को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए कुटलैहड़ क्षेत्र के मलांगड़ निवासी सुरेंद्र ठाकुर अब तक 54 बार रक्तदान कर चुके हैं। जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए लगातार रक्तदान करते हुए उन्होंने समाजसेवा और मानवता की मिसाल कायम की है।

सुरेंद्र ठाकुर रेडक्रॉस के राज्य संरक्षक होने के साथ-साथ जिला भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता भी हैं। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में मदद मिल सकती है। इसलिए स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। विशेषकर युवाओं को रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए, ताकि जरूरत के समय मरीजों को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सके।सुरेंद्र ठाकुर द्वारा 54वीं बार रक्तदान किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने उनकी सेवा भावना की सराहना की है। उन्होंने युवाओं और अन्य लोगों से भी सुरेंद्र ठाकुर से प्रेरणा लेकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में योगदान देने का आह्वान किया।
