Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandक्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भाजपा नेता इन्दर रावत ने शिरकत की।

क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भाजपा नेता इन्दर रावत ने शिरकत की।

रिपोर्टर गोविन्द रावत

रामनगर – रामनगर विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, पुछड़ी में क्रिकेट क्लब पुछड़ी द्वारा तरंगी और पुछड़ी के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता इन्दर रावत ने शिरकत की।
मुख्य अतिथि इन्दर रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजक मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, ग्राम प्रधान भगुवाबंगर हेमंत बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पृथ्वी रावत, पुछड़ी ग्राम प्रधान नन्दन सिंह रावत, बाला दत्त कांडपाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular