मंडी, सचिन शर्मा

-स्वास्थ्य विभाग डोर टू डोर कर रहा पीलिया गस्त लोगों की पहचान ,
-पीलिया की रोकथाम और जागरूकता के लिए प्रशासन की भी ली जा रही मदद,
-क्षेत्र में लिए जा रहे पानी के सैंपल
ज्युणी घाटी के बासा और गोहर में अब तक पीलिया के 64 मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। और 1 की मौत भी पीलिया के कारण हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिपाली शर्मा ने बताया कि पीलिया से ग्रस्त रोगियों की पहचान करने के लिए क्षेत्र में डोर टू डोर अभियान छेड़ा गया है जिसमें आशा वर्कर्स घर घर जाकर मरीजों का पता लगा रही हैं। मरीजों की सघन जांच करते हुए उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही खबरनामा हैं।
वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डा दिपाली शर्मा ने बताया कि पीलिया के संक्रमण को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से पानी के सैंपल भी लिए जा रहे हैं जिसमें कुछ सैंपल नैगटिव आए हैं उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग की सहायता से पानी को स्वच्छ रखने के उपयोग बारे भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

