Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsकानपुर में 5वीं पास मास्टरमाइंड का किराए के कमरों में 'नोट कारखाना',...

कानपुर में 5वीं पास मास्टरमाइंड का किराए के कमरों में ‘नोट कारखाना’, प्रिंटर से छापे 10 लाख के नकली नोट, तीन गिरफ्तार

दैनिक जागो वर्ल्ड ! हिमाचल

कानपुर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें पांचवीं पास मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ये किराए के कमरों में प्रिंटर से 10 लाख से अधिक के नकली नोट छापकर शराब ठेकों और सब्जी मंडियों में खपाते थे।कानपुर में नकली नोटों का खेल पकड़ा गया। पांचवीं पास मास्टरमाइंड ने किराए के कमरों को ही ‘नोट छापने के कारखाने’ में बदल दिया। गिरोह चार महीने में लाखों रुपये की नकली करेंसी तैयार कर चुका था। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 2.04 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले गिरोह के तीन लोग पकड़े गए हैं। उनके पास 2,04,650 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर व नोट छापने के लिए जुटाई गई पेपरशीट मिली है। उन्होंने चार माह में 50, 100, 500 के 10 लाख से अधिक के नकली नोट छापे। इन्हें कानपुर व आसपास जिलों के शराब ठेकों, रेलवे स्टेशन के पास ज्यादा चलने वाली दुकानों व सब्जी की दुकानों में खपाया गया।वह नोट चलाने के लिए 10 हजार की कीमत के नकली नोट तीन हजार में देते थे। गिरोह 500 के नोट कम छापता था, क्योंकि उसे लोग बारीकी से जांचते हैं। नोट छापने का तरीका सिखाने वाला चौथा आरोपित फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान के एक जिले में मिली है। टीम उसकी तलाश में निकली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular