Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsफाजिल्का में वर्कशॉप में लोहे की वस्तु में सुराख करते समय हुआ...

फाजिल्का में वर्कशॉप में लोहे की वस्तु में सुराख करते समय हुआ जोरदार धमाका, संचालक का हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

फाजिल्का के मलोट चौक स्थित एक वर्कशॉप में लोहे की वस्तु में सुराख करते समय जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में वर्कशॉप संचालक सतनाम सिंह का एक हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।फाजिल्का के मलोट चौक में एक वर्कशॉप में लोहे की वस्तु में सुराख करते समय अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे में वर्कशॉप संचालक सतनाम सिंह का एक हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।धमाके के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बठिंडा एम्स रेफर कर दिया।सतनाम सिंह के चचेरे भाई सुखविंदर सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह सदर थाना के नजदीक वर्कशॉप चलाता है। कुछ लोग उसे काम के लिए लोहे का सामान देकर गए थे। सतनाम उस सामान में सुराख कर रहा था कि अचानक जोरदार धमाका हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular