दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

आज गोविंद सागर के बुधान घाट पर एक मोटरसाइकिल, नंबर PB8CN 9264, खड़ा देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान को दी, जिनकी सूचना पर थाना प्रभारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में बंगाणा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने मौके से एक युवक का शव बाहर निकाला। जांच में मृतक की पहचान अनिल कुमार, पुत्र मनोहर, निवासी जिला बिलासपुर, के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार वह पंजाब के जालंधर में काम करता था।
थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।
